फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्व और संग्रह के रिकार्ड की कमी को शीघ्र दूर करें

Mon, 20 Mar 2017 11:34 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
विज्ञापन
डीएम नेहा शर्मा ने शिकोहाबाद तहसील का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने सोमवार को तहसील का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने राजस्व व संग्रह विभाग के रिकार्ड में कमी मिलने पर एसडीएम और तहसीलदार को शीघ्र ही सुधार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम नेहा शर्मा ने तहसील का निरीक्षण किया। सबसे पहले एसडीएम अंबरीश कुमार बिन्द के चेंबर में उन्होंने बुकलेट से निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने तहसील के राजस्व विभाग, संग्रह विभाग, रिकार्ड रूम, नायब नाजिर के रिकार्ड का निरीक्षण किया। राजस्व व संग्रह के रिकार्ड में कुछ कमियां मिलीं। उन्होंने इसके लिए 25 मार्च तक अनुपालन आख्या उन्हें प्रेषित करने के निर्देश दिए। डीलर द्वारा राशन ब्लैक करने की शिकायत पर डीएम ने एसडीएम को जांच के निर्देश दिए हैं। साथ ही राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना के तहत सिरसागंज तहसील अलग होने पर पोर्टल चेंज न होने से  लाभार्थियों को काम नहीं मिल पा रहा। डिस्ट्रिक्ट मैंनेजर को बुलाकर उनसे जानकारी की गई है। इस दौरान तहसीलदार सतीशचंद्र और तहसील स्टाफ मौजूद था।
विज्ञापन




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें