फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: उसायनी क्षेत्र में 40 भवन स्वामियों को पीडब्ल्यूडी ने थमाए नोटिस

Tue, 12 Sep 2023 12:02 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। उसायनी क्षेत्र में करीब दो किलोमीटर लंबी सड़क पर बने 100 से अधिक आवासीय एवं व्यवसायिक भवन पीडब्ल्यूडी के रडार पर हैं। सरकारी सड़क पर अतिक्रमण की पुष्टि होने के बाद पीडब्ल्यूडी ने करीब 40 भवन स्वामियों को ध्वस्तीकरण नोटिस जारी किए हैं। वहीं पीडब्ल्यूडी का नोटिस मिलने के बाद क्षेत्रीय लोगों में खलबली मच गई है। तहसील व थाना टूंडला स्थित वैष्णो देवी धाम से सैयद की दरगाह तक करीब दो किलोमीटर लंबे पीडब्ल्यूडी मार्ग का सीमांकन विभाग द्वारा हाल में कराया गया था। दुर्गेश कुमार नामक व्यक्ति द्वारा कराई गई शिकायत के बाद सक्रिय हुए पीडब्ल्यूडी विभाग ने बीते करीब 15 दिन पूर्व वैष्णो देवी धाम से सैयद तक सड़क परिधि की पैमाइश कराई जा रही है। फिलहाल करीब एक किलोमीटर (260 मीटर) इलाके में सड़क परिधि का सीमांकन करा लिया गया है। सड़क की जितनी सीमा में सीमांकन हुआ है। उसके दायरे में आए करीब 40 भवन स्वामियों को पीडब्ल्यूडी ने ध्वस्तीकरण नोटिस थमा दिए हैं। यूपी रोड साइड लैंड कंट्रोल एक्ट के तहत जारी किए गए नोटिस में सभी संबंधित भवन स्वामियों को एक सप्ताह के भीतर निर्माण संंबंधी औपचारिकताओं अथवा नक्शा पास होने संबंधी दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा है। अन्यथा की स्थिति में भवन को ध्वस्त कराने की कड़ी चेतावनी जारी की है।
विज्ञापन

-
नियमानुसार सीमांकन हुआ तो कई भवन होंगे धरासाई
हाईवे से सटे उक्त करीब दो किलोमीटर लंबे मार्ग की चौड़ाई लगभग 24 फीट आंकी गई है। पीडब्ल्यूडी ने उक्त मार्ग को कुछ माह पूर्व ही पक्का कराया है। पीडब्ल्यूडी अफसरों के अनुसार पूरे सड़क मार्ग का पैमाइश कराई जाएगी तथा सड़क पर अवैध रूप से अतिक्रमण करने वालों पर सख्ती होगी।
-
उसायनी स्थित पीडब्ल्यूडी की सड़क का सीमांकन कराया जा रहा है। करीब एक किलोमीटर के दायरे में सड़क पर अतिक्रमण की शिकायत मिली है। संबंधित भवन स्वामियों को नोटिस जारी किए जा रहे हैं। जवाब नहीं मिलने पर सख्त कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

केके वर्मा, एक्सईन पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें