फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: नंदपुर झील पर लगीं पंपिंग मशीनें फुंकी, 08 हजार घरों में नहीं पहुंचा गंगाजल

Wed, 11 Oct 2023 12:03 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। नंदपुर झील पर स्थापित दो पंपिंग मशीन सेट सोमवार देर शाम को अचानक फुंक गए। पंपिंग सेट फुंक जाने की वजह से निगम एरिया स्थापित टंकियां नहीं भर पाईं। इस कारण निगम एरिया के 40 मोहल्ला में करीब 08 हजार से अधिक घरों में पेयजल संकट गहरा गया। पेयजल संकट गहरा जाने की वजह से निगम के जलकर विभाग में जलापूर्ति के लिए सुबह से शाम तक फोन घनघनाते रहे। सोमवार देर शाम को नंदपुर झील से शहरी क्षेत्र में पानी सप्लाई को स्थापित तीन में से दो पंपिंग सेट अचानक फुंक गए। पंपिंग सेट फुंक जाने की वजह से नंदपुर झील से सैलई प्लांट और ओवरहेड पानी की टंकिंयों में पानी की सप्लाई ठप हो गए। यही कारण रहा कि मंगलवार को निगम एरिया की 60 फीसदी मोहल्ला के घरों में पानी नहीं पहुंचा। घरों में लगीं मोटरें पानी के अभाव में हांफती रहीं।लोग बूंद-बूंद पानी के लिए इधर से उधर फोन घनघनाते दिखाई दिए। वहीं घरों में पानी की सप्लाई नहीं पहुंचने की वजह से निगम के जलकल विभाग पर भी शहरी क्षेत्र में टैंकर से जलापूर्ति का बोझ बढ़ गया। निगम के टैंकर सुबह से शाम तक विभिन्न सड़कों पर फर्राटा भरते दिखाई दिए।
विज्ञापन


इन मोहल्लों में सुबह नहीं पहुंचा गंगाजल
नंदपुर झील पर पंपिंग सेट फुंक जाने की वजह से मंगलवार की सुबह तिलकनगर,बौद्वाश्रम रोड, सुभाष कॉलोनी, नगला करन सिंह, इंद्रा नगर काॅलोनी, सरजीवन नगर, सैलई, पुरूषोत्तम विहार, गांधी नगर, आर्य नगर, चौबेजी का बाग, दुर्गानगर, लहरी कंपाउंड दम्मामल नगर, कौशल्या नगर और सरस्वती नगर आदि इलाकों के 08 हजार से अधिक घरों में गंगाजल नहीं पहुंचा।
-
अभी 24 घंटे बरकरार रहेगा संकट
एक साथ दो पंपिंग मशीन फुंक जाने की वजह से उत्पन्न पेयजल संकट से आने वाले 24 घंटे राहत की उम्मीद कम है। कारण अत्याधिक भार वाली पंपिंग मशीन सेट की मरम्मत की शहर में कोई व्यवस्था नहीं है। ऐसे में आगरा अथवा बल्लभगढ़ मिस्त्री बुलाए गए हैं। मंगलवार की शाम तक पंपिंग मशीनों की मरम्मत का काम चल रहा था। जलकल विभाग के अनुसार तीन मशीन एक साथ काम करने के बाद पेयजलापूर्ति सुचारू होगी।
विज्ञापन


भविष्य के मद्देनजर निगम खरीदेगा एक उच्च क्षमता वाली अतिरिक्त पंपिंग मशीन-
नंदपुर झील पर कुल तीन पंपिंग मशीनें हैं। इनमें से दो अचानक फुंक गईं। इस कारण समस्या आई। भविष्य में इस तरह की स्थिति से निपटने को उच्च क्षमता वाली एक अतिरिक्त पंपिंग मशीन खरीदेंगे।
कामिनी राठौर महापौर
...
- नंदपुर झील पर स्थापित पंपिंग सेट अचानक फुंक गए। पपिंग सेट फुंक जाने की वजह से ओवरहेड पानी की टंकियां पर्याप्त क्षमता से नहीं भर पाईं। इस कारण मंगलवार की सुबह व शाम की पाली में जलापूर्ति प्रभावित रही। पंपिंग मशीनों की मरम्मत कराई जा रही है।रामबाबू राजपूत महाप्रबंधक जलकल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें