फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: ईएसआई हॉस्पीटल के लिए चिह्नित भूमि की पैमाइश का विरोध, हंगामा

Thu, 16 Jan 2025 11:38 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
कार्रवाई का विरोध करते दुकानदार। - फोटो : कार्रवाई का विरोध करते दुकानदार।
विज्ञापन
फिरोजाबाद। ईएसआई हॉस्पीटल निर्माण के लिए चिह्नित भूमि की पैमाइश के विरोध में श्रमिक बस्ती लेबर कॉलोनी में हंगामा हो गया। चिह्नित भूमि पर वर्षों से काबिज दुकानदारों ने एकत्रित होकर प्रशासन की कार्रवाई को एक तरफा बताते हुए विरोध किया। हालांकि सिटी मजिस्ट्रेट और श्रम विभाग के अधिकारियों की माैजूदगी में चिह्नित भूमि की पैमाइश कराई। अग्रिम कार्रवाई को रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपी जाएगी।थाना लाइनपार क्षेत्रांर्गत लेबर कॉलोनी में ईएसआई हॉस्पीटल निर्माण का प्रस्ताव है। ईएसआई हॉस्पीटल निर्माण को चिह्नित भूमि से सटी मुख्य सड़क की पटरी पर करीब 45 पक्की दुकानें हैं। वहीं आंतरिक भाग में दो-तीन परिवार गृहस्थी के साथ मौके पर रह रहे हैं। निदेशालय के निर्देश पर ईएसआई हॉस्पीटल निर्माण की कवायद तेज हो गई है। बृहस्पतिवार को हॉस्पीटल निर्माण के लिए चिह्नित भूमि की पैमाइश को राजस्व विभाग और श्रम विभाग की टीम नगर मजिस्ट्रेट के निर्देशन में मौके पर पहुंची। टीम ने जैसे ही भूमि की पैमाइश शुरू कराई वैसे ही साइड पटरी के दुकानदार और गृहस्थी जमाए बैठे लोग मौके पर एकत्रित हो गए।
विज्ञापन

दुकानदारों का आरोप है कि ईएसआई हॉस्पीटल निर्माण के नाम पर प्रशासन एक तरफा कार्रवाई पर उतारू है। इसका विरोध किया जाएगा। दुकानदारों का दावा है कि लेबर कॉलोनी में ही कई जगह ईएसआई हाॅस्पीटल निर्माण के लिए उपयुक्त है। ऐसे में सालों से आजीविका चला रहे दुकानदारों को यथावत रखा जाए। इस दौरान चिह्नित स्थल के आसपास जमकर हंगामा और नारेबाजी हुई। विरोध बढ़ने पर टीम पहले तो लौट गई। सूचना मिलने पर एसओ लाइनपार संजुल पांडेय मौके पर पहुंचे हालांकि बाद में दुकानदारों के विरोध के बावजूद राजस्व विभाग की टीम ने श्रम विभाग के सहयोग से भूमि की पैमाइश का काम पूरा कराया गया। भूमि पैमाइश और मौका मुआयना की रिपोर्ट जिलाधिकारी को प्रेषित किए जाने की बात अधिकारियों द्वारा कही गई। मौके पर संजय सिंह,सादाब, राजीव गुप्ता, रामदास, कमाल अहमद और जितेंद्र कुमार आदि दुकानदार मौजूद थे।
-
-ईएसआई हॉस्पीटल के लिए लेबर कॉलोनी में कई उपयुक्त स्थल हैं, लेकिन प्रशासन वर्षों से अपनी आजीविका चला रहे दुकानदारों को उजाड़ने पर आमदा है।
संजय कुमार दुकानदार

-हमारा कई साल से कोर्ट में मुकदमा चल रहा है। मुकदमा विचाराधीन होने की स्थिति में दुकानें खाली करने अथवा ध्वस्तीकरण की धमकी देना गलत है। जबरन हटाने की स्थिति में दुकानदारों के समक्ष आजीविका का संकट उत्पन्न हो जाएगा।
विज्ञापन

जीशान दुकानदार
-
45 दुकानें जद में, करीब ढाई बीघा भूमि पर बनेगा हाॅस्पीटल
ईएसआई हॉस्पीटल निर्माण को चिह्नित भूमि के इर्द-गिर्द करीब 45 दुकानें हैं। मुख्य मार्ग की साइड पटरी पर स्थित सभी दुकानों पर कार्रवाई की बात कही जा रही है।हालांकि ईएसआई हॉस्पीटल निर्माण के लिए पुराने रास्ते की तिकोनिया पर स्थित करीब ढाई बीघा भूमि (.256 हेक्टेयर) ईएसआई हाॅस्पीटल निर्माण को चिह्नित की गई है।
-
ईएसआई हॉस्पीटल निर्माण को चिह्नित भूमि की पैमाइश कराई जा रही है। पैमाइश रिपोर्ट अग्रिम कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी को दी जाएगी। रिपोर्ट में चिह्नित भूमि की वर्तमान वास्तविक स्थिति का ब्यौरा भी शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन

राजेंद्र प्रसाद, नगर मजिस्ट्रेट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें