फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसपी दफ्तर के बाहर प्रधानों का धरना

Mon, 26 Dec 2016 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे, फीराेजाबाद
विज्ञापन
प्रधानों ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
प्रधान संघ के मंडल अध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष जसराना थानाध्यक्ष के खिलाफ शिकायत लेकर सोमवार को एसएसपी के पास पहुंचे थे। आरोप है एसएसपी ने उनकी बात सुनने के बजाय दफ्तर से ही भगा दिया। आक्रोशित प्रधान एसएसपी कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए। बाद में वे धरना समाप्त कर चले गए।
विज्ञापन

जसराना एसएचओ ने विलासपुर, जसराना देहात एवं नगला नथुआ के ग्राम प्रधानों के खिलाफ 110 गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की है। एसएचओ के इस रवैये को लेकर ही प्रधान संघ के मंडल अध्यक्ष राहुल यादव एडवोकेट, जिलाध्यक्ष प्रबल प्रताप सिंह कई ग्राम प्रधानों को साथ लेकर एसएसपी से मिलने सोमवार को पहुंचे थे। प्रधान संघ मंडल अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि एसएसपी ने पूरी बात सुनने के बजाय कार्यालय से बाहर कर दिया। इससे वे कार्यालय के बाहर ही धरना पर बैठ गए।  इस दौरान जसराना ब्लाक अध्यक्ष शिवराज सिंह, राजवीर सिंह प्रधान जाजूमई, राजीव यादव प्रधान प्रतिनिधि झपारा, राजकुमारी प्रधान दिहुली, रामनिवास प्रधान श्योई, मीरी सिंह प्रधान निजामपुर, चंद्रशेखर प्रधान अकबरपुर कुतुकपुर, श्री निवास प्रधान कछमई, सत्यपाल प्रधान विलासपुर, दया किशन, रामौतार प्रधान मलिकपुर आदि रहे।
एमएलसी को भी सुनाई वेदना
प्रधान संघ के पदाधिकारी एसएसपी कार्यालय के बाहर एकत्रित थे। उसी समय सपा के वरिष्ठ नेता एवं एमएलसी असीम यादव अपनी गाड़ी से निकल रहे थे। भीड़ को देखकर गाड़ी धीमी की तो प्रधानों ने आपबीती बताई। इस पर वे बात करने को कहकर चले गए।
विज्ञापन

आज जिले भर के प्रधान करेंगे प्रदर्शन
फीरोजाबाद (ब्यूरो)। प्रधान संघ के मंडल अध्यक्ष राहुल यादव एवं जिलाध्यक्ष प्रबल प्रताप सिंह यादव के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन कर रहे प्रधान शाम पांच बजे उठ गए। मंडल अध्यक्ष राहुल यादव ने कहा एसएसपी के अभद्र व्यवहार के विरोध में आज से जिला मुख्यालय पर जिले भर के प्रधान धरना प्रदर्शन करेंगे।
कोट-
जसराना के प्रधान एसओ के खिलाफ शिकायत लेकर आए थे, उन्हें शिकायती पत्र देने और जांच कराके कार्रवाई का आश्वासन दिया गया था। कार्यालय से बाहर निकलवाने एवं अभद्रता करने का आरोप पूरी तरह से गलत है। उनके साथ कोई अभद्र व्यवहार नहीं किया गया। आरोप तो कोई भी लगा सकता है।
विज्ञापन

हिमांशु कुमार
एसएसपी फीरोजाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें