सेंट जोंस कालेज स्कूल के मुख्य गेट को बंद करने की वजह से अभिभावकों
ने जमकर हंगामा किया। गार्ड की पिटाई कर दी। स्टाफ से नोकझोंक हुई। छात्र
गेट फलांग कर बाहर निकले तो कीचड़ में गिर गए। हंगामे की सूचना पर पुलिस
पहुंच गई। इसके बाद मामले को शांत कराया गया। स्कूल प्रशासन का कहना था कि
सड़क निर्माण के चलते मुख्य गेट बंद किया गया था।
सेंट जोंस कालेज के बाहर सड़क निर्माण किया जा रहा है। ठेकेदार के कहने
पर चतुर्थश्रेणी कर्मचारी ने मुख्य गेट बंद दिया और दूसरा गेट खोल दिया।
उस गेट के सामने बरसात के चलते कीचड़ जमा थी। वहां से निकलने के चक्कर में
कई बच्चे कीचड़ में गिर गए। इससे गुस्साए अभिभावक ने हंगामा कर दिया। स्कूल
स्टाफ से नोंकझोंक हुई। आरोप है कि गार्ड से हाथापाई तक की गई। गंदगी के
चलते बच्चे मुख्य गेट पर पहुंच गए। गेट फलांग कर अंदर जाने का प्रयास में
कई छात्र गिर पड़े। हंगामे के काफी देर बाद मुख्य गेट खोला गया। सूचना पर
पुलिस पहुंच गई। इसके बाद मामला शांत कराया गया।
आज स्कूल पर पुलिस रहेगी तैनात
अभिभावकों के विरोध की आशंका के चलते बुधवार को भी पुलिस तैनात रहने की बात प्रिंसिपल ने कही है।
सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है तो दूसरा रास्ता खोल दिया गया था। अभिभावक जिस पर विरोध करने लगे। उन्हें समझाया तो वह मान गए।
फादर रोजीमन थामस प्रिंसिपल, सेंट जोंस कालेज।
गुस्से में थे अभिभावक
स्कूल
के बाहर एकत्रित अभिभावक काफी गुस्से में थे। उनका कहना था जब स्कूल
प्रशासन को जानकारी थी कि सड़क बन रही है और स्कूल का मुख्य गेट भी इसी
रास्ते पर है तो उन्हें अवकाश दे देना चाहिए था। या फिर ऐसी व्यवस्था होनी
चाहिए थी कि सड़क निर्माण रात को होता।