फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समस्याओं का निराकरण नहीं होने पर आक्रोशित लोगों ने कोटला मार्ग पर लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। विकास कार्यों की अनदेखी एवं समस्याओं का निस्तारण नहीं होने पर नई आबादी टापा खुर्द पर भारतीय किसान यूनियन के नेताओं के साथ स्थानीय लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया। जाम के कारण फरिहा-कोटला मार्ग पर करीब एक घंटे तक आवागमन बाधित रहा।
विज्ञापन

वार्ड संख्या-29 में शामिल नई आबादी टापा खुर्द के लोग लंबे समय से जर्जर रास्ते, गंदे पानी की निकासी के लिए नाली निर्माण की मांग कर रहे हैं। कई बार शिकायत के बाद भी सुनवाई नहीं होने पर क्षेत्रीय लोगों ने भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों के साथ बुधवार को फरिहा-कोटला मार्ग पर जाम लगा दिया। करीब आधा घंटे तक जाम के कारण सड़क पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। सूचना मिलने पर थाना रामगढ, रसूलपुर, दक्षिण एवं उत्तर पुलिस मौके पर पहुंची। कुछ देर में वहां नगर मजिस्ट्रेट गुलशन कुमार एवं सीओ हरिमोहन सिंह और नगर निगम के अधिकारी पहुंच गए। अधिकारियों ने लोगों को समझाकर जाम खुलवाया। क्षेत्रीय लोगों की मानें तो अधिकारी बीते एक माह में समस्या के निस्तारण का आश्वासन देते आ रहे हैं।
प्रदर्शन में भारतीय किसान यूनियन के हितगोपाल उपाध्याय, केदार पहलवान, मेघ सिंह, शशि, क्षेत्रीय पार्षद गेंदालाल, सुखवीर, नरेंद्र रावत और संत कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन

प्रदर्शन कर रहे लोगों को समस्या के जल्द समाधन का आश्वासन दिया गया है। साथ ही नगर निगम व क्षेत्रीय पार्षद को भी जनहित से जुडे़ कार्यों को जल्द पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए हैं। -गुलशन कुमार, नगर मजिस्ट्रेट फिरोजाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें