फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली न आने पर पाढ़म बिजलीघर पर ग्रामीणों ने काटा जमकर हंगामा

विज्ञापन
जसराना के पाढ़म बिजलीघर पर प्रदर्शन करते युवक - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
जसराना(फिरोजाबाद)। कस्बा पाढ़म के बिजलीघर से गांवों में विद्युत की आपूर्ति न मिलने पर युवक बिजलीघर पहुंच गए। युवकों ने बिजलीघर पर जमकर हंगामा करते हुए मौजूद कर्मचारियों को खरी-खोटी सुनाई। इस दौरान बिजलीघर पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। पाढ़म बिजलीघर से लगे 12 से अधिक गांवों के युवक बिजलीघर पहुंचे और विद्युत अधिकारियों एवं लाइनमैन पर मनमानी करने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा काटा। उन्होंने कहा उनकी फसलें सूख रही हैं।
विज्ञापन

वहीं लॉकडाउन के दौरान गर्मी में घरों में रहना मुश्किल हो रहा है। रामपुर फीडर से पाढ़म, दयापुर, मोहमदाबाद, सायपुर आदि गांवों में विद्युत आपूर्ति की जाती है। इस दौरान रघुराज सिंह, राजकुमार, अवनीश कुमार, सोनू कुमार, बीपी सिंह, शिव कुमार, संतोष कुमार, कन्हैयालाल, तोताराम, जितेंद्र कुमार, गौरव, मुकेश कुमार आदि ग्रामीण मौजूद रहे। जेई राजेश खन्ना ने बताया बुधवार को आंधी के दौरान पाढ़म बिजलीघर से जुडे़ सभी फीडरों की आपूर्ति को रोका गया था। देर रात आपूर्ति सुचारु कर दी थी। फिर भी कुछ युवकों ने बिजलीघर पर आकर हंगामा किया था। सबको समझाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें