फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: पंचायत सचिव को हटाने पर जताया विरोध

Tue, 26 Dec 2023 11:53 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में सदर ब्लाक के आठ गांवों के प्रधान मंगलवार को सीडीओ दीक्षा जैन से मिले। उन्होंने पंचायत सचिव को बिना किसी शिकायत के हटाए जाने का विरोध किया। उन्होंने सीडीओ से उक्त सचिव की उसी कलस्टर में तैनाती की मांग की है।
विज्ञापन



प्रधान संगठन जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव के नेतृत्व में सदर ब्लाक के प्रधान सीडीओ दीक्षा जैन से मिले। इनमें ग्राम पंचायत मोढ़ा की प्रधान मिथिलेश यादव, गाजीपुर के प्रधान आशीष, जहांगीरपुर के रवींद्र सिंह गुर्जर, लढ़ूपुर चकरपुर की प्रधान शिवानी देवी और राहुल यादव, जमालपुर पंचायत के प्रधान श्यामबाबू बघेल, बिलेहना पंचायत के प्रधान नरोत्तम सिंह शामिल थे। ग्राम प्रधानों ने कहा कि ग्राम पंचायत में तैनात पंचायत सचिव ब्रजेश कुमार का मनमाने ढंग से स्थानांतरण कर दिया है। जबकि उक्त पंचायत सचिव के खिलाफ कोई शिकायत नहीं है। सीडीओ ने प्रधानों की बात को सुना और उनको उचित कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें