फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: महिला आरक्षण बिल का विरोध करने पर कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन

Thu, 23 Apr 2026 12:48 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
टूंडला के सुभाष चौराहे पर राहुल गांधी का प्रतीकात्म पुतला दहन करते भाजपाईसंवाद - फोटो : टूंडला के सुभाष चौराहे पर राहुल गांधी का प्रतीकात्म पुतला दहन करते भाजपाई संवाद
विज्ञापन
टूंडला। लोकसभा में महिला आरक्षण बिल (नारी शक्ति वंदन अधिनियम) के पारित न हो पाने के आक्रोश में बुधवार को सुभाष चौराहे पर भाजपा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी का विरोध करते हुए पुतला दहन किया और जमकर नारेबाजी की। युवा मोर्चा के तत्वावधान में प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने नारी शक्ति का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान जैसे नारे लगाए। भाजपा जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, पूर्व विधायक शिव सिंह चक, नगर अध्यक्ष आजाद जैन, शिवशंकर शर्मा, दिनेश गुप्ता, सुशील चक, नीलम दिवाकर, रामवती चौधरी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें