फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: नीट में धांधली का विरोध, डीएम को सौंपा ज्ञापन

Wed, 12 Jun 2024 01:02 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
नीट में धांधली का विरोध, डीएम को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

फिरोजाबाद। आम आदमी पार्टी की जिला इकाई ने नीट में हुई धांधली के विरोध में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिला मुख्यालय पर को सौंपा।
जिलाध्यक्ष शीलेंद्र शर्मा ने कहा कि नीट देश की सबसे प्रतिष्ठित और बड़ी परीक्षाओं में एक है। उसका पेपर भी लीक हो गया। बेरोजगारी और पेपर लीक समस्या से जूझ रहें नौजवानों को भ्रष्टाचारी सरकार ने एक और झटका दे दिया। एक ओर जहां संवेदनहीन मोदी सरकार में भर्तियों का टोटा हैं तो वहीं दूसरी ओर भ्रष्टाचार में डूबी सरकार सभी प्रकार के परीक्षाओं का पेपर लीक करवाने की जिम्मेदार हैं। जिसके वजह से नौजवानों को अपने उज्ज्वल भविष्य का कोई मार्ग नहीं दिख रहा हैं।
नीट का परिणाम 14 जून को आना था, लेकिन आनन-फानन में 4 जून को ही लोकसभा चुनाव के परिणाम के दिन ही, नीट के परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया। इससे सवाल उठता हैं कि किस गुनाह को छिपाने के लिए इसका परिणाम उस दिन घोषित किया गया और जिस प्रकार 67 बच्चों को पूरे 720 अंक दिए गए यह युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञापन सौंपने वालों में यदुवंश यादव, रतनेश यादव, ब्रह्मदत्त, माधवेंद्र शर्मा, राजेश वर्मा, अर्पित यादव, नदीम सिद्दकी, अंकित गर्ग, सुनील कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें