फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: डंपिंग ग्राउंड में कचरा फेंकने गए पालिकाकर्मियों का विरोध

Sat, 04 Oct 2025 07:24 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
-लोगों के विरोध के बाद सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉलियां। स्रोत संवाद - फोटो : -लोगों के विरोध के बाद सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉलियां। स्रोत संवाद
विज्ञापन
ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर भागे कर्मचारी
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

शिकोहाबाद। मैनपुरी रोड स्थित डंपिंग ग्राउंड पर लगातार कूड़ा डालने से स्थानीय लोगों में आक्रोश पनप गया। शनिवार को स्थानीय लोगों ने ग्राउंड पर कचरा फेंकने के लिए आए हुए पालिका कर्मचारियों का विरोध जताया। इसके चलते कर्मचारी ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर वहां से निकल गए।

मैनपुरी रोड पर डंपिंग ग्राउंड है। जहां कुछ दिनों पूर्व लोगों ने कचरा फेंके जाने का विरोध जताया था। इस समस्या के समाधान के लिए लोगों ने जिलाधिकारी से मांग भी की थी। बावजूद इसके नगरपालिका के कर्मचारियों द्वारा शहर का कचरा यहां डाला जा रहा था। शनिवार को नगरपालिका के कर्मचारी जब कचरा डालने के लिए वहां पहुंचे, तो वहां के लोगों ने कर्मचारियों का विरोध जताना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों के विरोध को देखते हुए नगरपालिका के कर्मचारी कचरे से भरा हुआ ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर वहां से निकल गए। लोगों का कहना है कि कचरे के ढेर के नीचे बारिस का पानी जमा होने से कचरा सड़ गया है। कचरे को यहां-वहां करने से तेज दुर्गंध उठती है। जिससे आसपास रहने वाले लोगों का जीना मुहाल हो चुका है। वहीं मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ जाता है। जिससे संक्रामक रोगों के फैलने की संभावनाएं भी बढ़ गई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें