फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीडीपीओ कार्यालय से प्रमोशन संबंधी फाइलें चोरी

Fri, 26 Jun 2015 10:38 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
 आवास विकास कालोनी सेक्टर दो स्थित बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय प्रथम का ताला तोड़कर जरूरी फाइलों के साथ सामान चोरी कर लिया यगा। घटना की जानकारी सुबह कार्यालय का ताला टूटा देखने पर हो सकी।
विज्ञापन

बाल विकास परियोजनाधिकारी शहर प्रथम का कार्यालय थाना दक्षिण क्षेत्र के सुहागनगर कालोनी में संचालित है। गुरुवार शाम कार्यालय प्रतिदिन की भांति समय से बंद किया गया था, लेकिन शुक्रवार सुबह स्टाफ कार्यालय पहुंचा तो सामान बिखरा पड़ा थ्का। कार्यालय में चोरी की घटना से तुरंत विभागाध्यक्ष को अवगत कराया गया। जांच में मालूम हुआ कि एक कैमरा के साथ ही कुछ आवश्यक फाइलें चोरी हो गई थी। विभागीय सूत्रों की मानें तो प्रमोशन संबंधी फाइलों के चोरी होने के कारण किसी विभागीय स्टाफ पर ही चोरी करने का अंदेशा है। प्रभारी सीडीपीओ की ओर से थाना पुलिस को तहरीर दी गई है। थानाध्यक्ष दक्षिण श्रीप्रकाश यादव ने कहा कि सीडीपीओ कार्यालय में प्रमोशन संबंधी फाइलें चोरी हुई है। घटना को किसी विभाग के स्टाफ ने अंजाम दिया है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें