फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: धूमधाम से निकली लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की शोभायात्रा

Sun, 08 Jun 2025 11:17 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
अहिल्याबाईहोल्कर के मुख्य डोले के आगे जयंती स​मिति के पदाधिकारी। संवाद
विज्ञापन
फिरोजाबाद। लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के 300 वें जन्मोत्सव पर नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ केंद्रीय पशुधन, मत्स्य विभाग के मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल एवं नगर विधायक मनीष असीजा ने हरी झंडी दिखाकर एवं टूंडला विधायक प्रेमपाल धनगर ने मुख्य डोले की आरती उतारकर किया। बैंडबाजों के साथ निकली शोभायात्रा में एक दर्जन से अधिक झांकी शामिल थी। मार्ग में अनेक स्थानों पर पुष्पवर्षा करके एवं आरती उतारकर स्वागत किया गया।
विज्ञापन




लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जनकल्याण समिति के तत्वावधान में निकलने वाली भव्य शोभायात्रा की शुरूआत रविवार शाम को करीब छह बजे केंद्रीय मंत्री ने की। उन्होंने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर देवी स्वरूपा थी। उन्होंने अपने राजपाठ के दौरान अनेक कल्याणकारी काम किए। नगर विधायक मनीष असीजा ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला। टूंडला विधायक प्रेमपाल सिंह धनगर ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के जीवन से आज की बेटियों को प्रेरणा लेनी चाहिए।
शोभायात्रा गांधीपार्क से प्रारंभ होकर छिंगामल का बाग,सिनेमा चौराहा,जलेसर रोड शिवाजी रोड,डाकखाना चौराहा, रामलीला चौराहा,कोटला चुंगी,नगला करन सिंह होकर नगला दखल स्थित प्रतिमा स्थल की ओर बढ़ रही थी। शोभायात्रा में सबसे आगे ऊंट घो़ड़ों के अलावा विजय पताका लेकर चल रहे थे। काली अखाड़ों के साथ लोकमाता के जीवन से जुड़ी झांकी शामिल थे। सबसे अंत में मुख्य डोला चल रहा था।
विज्ञापन

जयंती के अध्यक्ष रूपेंद्र बघेल छोटू, जयंती संयोजक देवेंद्र बघेल प्रधान, महासचिव अवधेश बघेल एवं सूरजपाल बघेल, मुकेश बघेल, होरीलाल बघेल,देवेंद्र बघेल शाबी, प्रमोदपाल बघेल, राष्ट्र प्रकाश धनगर, नरेंद्रपाल सिंह, संतोष बघेल, डॉ. सर्वेश बघेल, जेपी बघेल, अरविंद बघेल, हनुमंत सिंह बघेल, सोनू बघेल, राजेश बघेल शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें