फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढोलपुरा नाले की पटरी पर जमी घास, चोक है नाला

विज्ञापन
ढोलपुरा से हिमांयूपुर क्षेत्र को जाने वाला नाला में भरी पड़ी सिल्ट - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। ढोलपुुुरा स्थित बंबा नाला चोक है। बरसात के दिनों में नाले के ओवरफ्लो होने के कारण खेतों में पानी भर जाता है। नाले का निर्माण भी अधूरा है। ऐसे में बारिश के दिनों में क्षेेत्रीय लोगों को परेशानी होती है। ढोलपुरा नाला नगला मोती, ठार ढोलपुरा, नई आबादी हिमायूंपुर होते हुए नगला पचिया की ओर जाने वाले मुख्य नाले में जुड़ता है। इस नाले में सेंटजोंस रोड का पानी भी आता है। नाले की सफाई न होने के कारण नाला पूरी तरह से चोक है। नाले की पटरी पर घास के साथ पेड़ पौधे उग आए है।
विज्ञापन

नाले के पानी से खेतों की सिंचाई करने के लिए लोगों ने जगह-जगह बंधा भी लगा रखे है। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि नाले की सफाई का कार्य कई सालों से प्रभावित है। इससे चलते पेड़ पौधों के साथ घास भी नाले की पटरी पर जम चुकी है लेकिन नगर निगम के अधिकारी ध्यान नहीं देते है। बरसात शुरू होने से पूर्व नई आबादी हिमायूंपुर की ओर से नाला साफ करा दिया जाता है लेकिन नगला मोती और ढोलपुरा की ठार की ओर नाले को साफ नहीं कराया जाता, जिससे इस क्षेत्र के लोगों को दिक्कत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें