फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: बंदी सकारात्मक कार्यों में बिताएं समय

Sat, 18 Mar 2023 05:07 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बंदी सकारात्मक कार्यों में बिताएं समय
विज्ञापन

जिला कारागार में कैदियों के लिए लगा मानसिक स्वास्थ्य सुधार शिविर
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। जिला कारागार में मौजूद बंदियों को मनोदशा को जानने के साथ ही लक्ष्मण माहेश्वरी ने उन्हें तनाव प्रबंधन,क्रोध पर नियंत्रण करने और लक्ष्य प्रेरित मानसिकता पर जानकारी दी। जेल में समय का उपयोग करके राष्ट्र निर्माण एवं परिवार के कल्याण के लिए सोंचे। सकारात्मक सोच से ही अपराध की दुनिया से छुटकारा मिल जाएगा।
विज्ञापन

जिला कारागार में मानसिक स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ सीडीओ दीक्षा जैन एवं जेल अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने किया। सीडीओ ने कैदियों को संबोधित करते हुए कहा कि शारीरिक रूप से स्वास्थ्य होने के साथ मानसिक रूप से स्वस्थ होना जरूरी है। तभी अपने घर परिवार व राष्ट्र निर्माण में योगदान कर सकेंगे। सकारात्मक जीवन हर मनुष्य का अधिकार है। संकीर्ण मानसिकता के कारण नकारात्मकता आती है। इसी कारण अपराध होते हैं। शिविर में मुख्य वक्ता लक्ष्मण माहेश्वरी ने कैदियों से जुड़ते हुए उनसे संवाद स्थापित करके मनोवैज्ञानिक दशा को जाना। उनके मन में चल रहे प्रश्नोें को जानने के साथ उनके मन की गांठों को खोलने का काम किया। जेल अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने कैदियों को समझाने का प्रयास किया। जेलर आनंद सिंह, जिला सूचना अधिकारी दयाशंकर सिंह ने विचार रखे। संचालन आदेश अग्रवाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें