फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Sat, 18 Mar 2023 05:06 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
विज्ञापन

फिरोजाबाद/एका। कस्बा एका से बाजार कर घर जा रहे बाइक सवार युवक की वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। वहीं एक युवक की उपचार के दौरान आगरा में मौत हो गई। युवक 12 दिसंबर को सड़क हादसे में घायल हुआ था। पुलिस शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

एका क्षेत्र के गांव सुजातपुर निवासी रोहित कुमार (35) शुक्रवार को कस्बा एका का बाजार करने बाइक से आया था। देर शाम वह बाइक द्वारा गांव जा रहा था। नगला दयाराम के पास पहुंचा था, तभी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। हादसा होते ही आसपास के लोग एकत्रित हो गए। सूचना पर इलाका पुलिस मौके पर पहुंची। परिजन को सूचना देने के साथ शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक के तीन पुत्र हैं। वह खेती करके परिवार का भरण पोषण करता था। वहीं 12 दिसंबर को एका क्षेत्र के गांव पैढ़त के समीप सड़क हादसे में घायल हुए सुनील (30) निवासी चिरावली की उपचार के दौरान आगरा में मौत हो गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें