फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: टेलीग्राम पर अश्लील वीडियो बेचने का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पूजा को सिखाया था घिनाैने अपराध का तरीका

Sun, 06 Sep 2026 05:53 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

टेलीग्राम पर बच्चों के अश्लील वीडियो बेचने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने ही पूर्व में पकड़ी गई पूजा को घिनाैने अपराध का तरीका सिखाया था। अब पुलिस पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटी है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टेलीग्राम पर अश्लील वीडियो बेचने के मामले में थाना रजावली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। तीन दिन पूर्व अश्लील वीडियो बेचने के आरोप में नगला बीच से एक युवती पूजा माथुरा को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। जिसके खिलाफ थाना रजावली पर पॉक्सो एक्ट एवं अन्य धाराओं से संबंधित मामला दर्ज है। उसी मामले में शनिवार को एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


 पुलिस के अनुसार कस्बा नगला बीच के पड़ोसी गांव खेरा लंगर निवासी अभियुक्त रिंकू (35 वर्ष) द्वारा सोशल मीडिया एप पर अपने मोबाइल से बाल यौन शोषण सामग्री की वीडियो को डाउनलोड करना, भंडारण करना, अपलोड करना तथा बेचने जैसा जघन्य अपराध किया जा रहा था। पुलिस ने बताया कि रिंकू ने ही नगला बीच निवासी पूजा माथुर को इस तरह के अपराध करने के बारे में सिखाया था, जिसके बाद पैसों के लालच में महिला भी इस अवैध कार्य में लिप्त हो गई। महिला के विरुद्ध तीन दिन पूर्व में ही मामला दर्ज किया जा चुका है और गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

मुख्य आरोपी रिंकू द्वारा दिए गए बयान के आधार पर पुलिस इस पूरे नेटवर्क के खुलासे के लिए लगी हुई है। थाना प्रभारी ब्रज किशोर सिंह ने बताया कि युवती की गिरफ्तारी के बाद से ही पूरी पुलिस टीम मामले के खुलासे के लिए लगी हुई है। प्राप्त साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर मुख्य आरोपी को शनिवार शाम को गिफ्तार कर लिया गया है। इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें