फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: जमीन के विवाद में प्रधान के पुत्र ने साथियों के साथ ग्रामीण को बेरहमी से पीटा

Sun, 30 Apr 2023 11:57 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
जमीन के विवाद में प्रधान के पुत्र ने साथियों के साथ ग्रामीण को बेरहमी से पीटा
विज्ञापन

- थाना जसराना के गांव नगला फकीरा का मामला, गंभीर हालत में किया रेफर
संवाद न्यूज एजेंसी
जसराना। जसराना-मुस्तफाबाद मार्ग के मिलावली चौराहे के पास उस समय चीख पुकार एवं भगदड़ मच गई जब मिलावली के प्रधान के पुत्र ने अपने साथियों के साथ एक ग्रामीण की पिटाई लगा दी। पिटाई लगने से ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन एवं अन्य लोगों के आने पर आरोपी मरणासन्न अवस्था में छोड़ कर भाग गए। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने फिरोजाबाद रेफर कर दिया। विवाद की वजह जमीन को लेकर विवाद बताया जा रहा है।
विज्ञापन

थाना जसराना के गांव नगला फकीरा निवासी बसंत कुमार का गांव के ही धर्मवीर सिंह से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। रविवार की दोपहर बसंत बाइक से जसराना आ रहे थे। आरोप है कि गांव के रास्ते पर स्कूल के पास धर्मवीर ने साथियों के साथ बसंत को रोक उसकी लाठी डंडों से पिटाई लगा दी। पिटाई लगने से चीख पुकार मच गई। खेतों में कार्य कर रहे लोगों के साथ जानकारी मिलने पर परिवारीजन भी पहुंच गए। लोगों को आता देख आरोपी मौके से भाग गए। जानकारी मिली तो पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने लोगों से घटना के बारे में जानकारी करने के साथ ही घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थय केंद्र भेजा। ग्रामीणों ने बताया धर्मवीर ग्राम पंचायत मिलावली के प्रधान का पुत्र है। कुछ समय पूर्व धर्मवीर और उसके साथियों पर एससी एसटी एक्ट का मामला भी दर्ज हो चुका है। थाना प्रभारी सचिन कुमार ने कहा कोतवाली पहुंचे पीडित को उपचार के लिए भेजा गया है। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें