भाजपाइयों ने सुनी पीएम मोदी के मन की बात
जसराना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात के 100वें एपिसोड का प्रसारण किया गया। भाजपा के पदाधिकारियों के साथ कार्यकर्ताओं ने भी सुना।
भाजपा जिलामंत्री डॉ. उम्मेद सिंह राजपूत के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कस्बा जसराना के स्वामी विवेकानंद हॉस्पिटल एवं पैरामेडिकल इंस्टिट्यूट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात का 100वां एपिसोड सुना। भाजपा मीडिया प्रभारी सत्यवीर सिंह जाट ने बताया कि पीएम मोदी के मन की बात का 100वां एपिसोड ऐतिहासिक है। दुनिया में यह पहला ऐसा प्रोग्राम है जिसमें राष्ट्र अध्यक्ष देश भर के विभिन्न मुद्दों पर लोगों से इतने वर्षों से नियमित संवाद कर रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष त्रिलोकीनाथ शर्मा, सुमित मोहन, आई टी संयोजक जसवंत सिंह, उदय यादव, अरविंद, धीरज उपस्थित रहे। संवाद