कलक्ट्रेट कर्मचारी संघ की नई टीम का किया गया स्वागत। संवाद
फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश मिनीस्ट्रीयल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के चुनाव में सभी पदों के लिए एक-एक आवेदन आने के कारण प्रदीप शर्मा को जिलाध्यक्ष एवं सुमित कुमार के जिला मंत्री बनना तय हो गया। मुख्य चुनाव अधिकारी मदन कुमार ने घोषणा की। समर्थकों ने फूलमाला पहनाकर नई टीम का स्वागत किया।
कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ का विभिन्न पदों के लिए 24 मार्च को मुख्य चुनाव अधिकारी एवं प्रशासनिक अधिकारी मदन कुमार के दिशा निर्देशन में नामांकन प्रक्रिया संचालित की गई। इसमें अध्यक्ष पद के लिए प्रदीप शर्मा,जिला मंत्री सुमित कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सतेंद्र कुमार,उपाध्यक्ष प्रथम मुकेश सक्सेना, उपाध्यक्ष द्वितीय शैलेंद्र प्रताप सिंह,संयुक्त मंत्री कमलकांत शर्मा, कोषाध्यक्ष सौरभ गुप्ता,सांस्कृतिक क्रीडा मंत्री प्रिया तोमर, मनीष गोरख संप्रेक्षक, संतोष कुमार संगठन मंत्री प्रथम,मनोज कुमार संगठन मंत्री द्वितीय विशाल गुप्ता संगठन मंत्री तृतीय चुना गया। नई टीम की घोषणा होने के साथ ही उनका फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया।
इस दौरान पूर्व अध्यक्ष दौजीराम कुशवाह, राजेंद्र खन्ना,रमेश चंद्र,कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष प्रेम प्रकाश कुशवाह, ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के पूर्व अध्यक्ष मुलायम सिंह सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।