फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: हार्ट अटैक से मरीजों की जान बचाएगी प्रभु राम किट

Tue, 23 Jan 2024 01:51 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। प्रभु रामलला भव्य मंदिर में विराजमान हो गए। अब सुहागनगरी में उनके नाम की राम किट हार्ट अटैक के मरीजों के लिए रामवाण साबित होगी। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने रामलला मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव से राम किट के निशुल्क वितरण की शुरुआत की। आमजन को यह दवा विभिन्न गतिविधियों और कैंपों के माध्यम से वितरित की जाएगी। आईएमए द्वारा राम किट बनाई गई है, इसमें एलोपैथी की तीन दवाएं शामिल हैं। इस किट को इसलिए बांटा जा रहा है जिससे ठंड के मौसम में यदि किसी को हार्ट अटैक आ जाए तो उसकी जान बच सके। आईएमए अध्यक्ष डा. पूनम अग्रवाल ने बताया कि ठंड में खून गाढ़ा होने और कोलेस्ट्रोल बढ़ने से अचानक हार्ट अटैक की घटनाएं बढ़ जाती हैं और समय पर इलाज नहीं मिलने पर ज्यादातर लोगों की मौत हो जाती है। इन दिनों हार्ट अटैक की घटनाएं बहुत ज्यादा बढ़ गई हैं। लोगों को दिल की बीमारी का पता नहीं लगता और अचानक हार्ट अटैक आता है। यदि युवावस्था में हार्ट अटैक आता है तो यह अक्सर जानलेवा साबित होता है। कोरोना के बाद युवाओं में यह घटनाएं ज्यादा बड़ गई हैं।
विज्ञापन


इस तरह बच सकती है जानआईएमए अध्यक्ष डा. पूनम ने बताया कि अक्सर हार्ट अटैक जब आता है तो आसपास खड़े लोग समझ नहीं पाते कि वे पीड़ित की मदद कैसे करें. जब तक मदद पीड़ित तक पहुंचती है तब तक देर हो चुकी होती है। ऐसी स्थिति में सीपीआर सबसे कारगर इलाज है। यदि किसी को आपके सामने हार्ट अटैक आए तो उसे सीपीआर देना चाहिए. सीपीआर की प्रक्रिया बड़ी सरल है और कोई भी सोशल मीडिया के जरिए भी इसे समझ सकता है। दूसरा तरीका जान बचाने वाली कुछ दवाएं हैं, जो लोगों को अपने पास रखनी चाहिए।



राम किट में हैं कौन सी गोलियां
जबलपुर के डॉक्टर के एक समूह ने हार्ट अटैक में काम आने वाली तीन दवाओं का एक कॉम्बिनेशन तैयार किया है। इसमें सार्बिट्रेट, इकोस्प्रिन और रोसुवास्टेटिन को शामिल किया गया है।
विज्ञापन



किट में होगी राम मंदिर की फोटो
राम किट में अयोध्या मंदिर की फोटो लगी होगी। वहीं पीछे की तरफ दवा खाने के लिए गाइड लाइन छपी होगी और अस्पताल का हेल्प लाइन नंबर होगा। ऐसे में अगर किसी व्यक्ति के सीने में दर्द होता है, तो वह तुरंत हेल्प लाइन नंबर पर फोन करे और चिकित्सक की सलाह के बाद दवा का सेवन करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें