फिरोजाबाद। इन दिनों पड़ रही कड़ाकेदार सर्दी और धूप नहीं निकल रही।कई दिन से धूप नहीं निकलने एवं अत्याधिक नमी के कारण शहर के कांच डेकोरेशन कारोबार की रफ्तार थम गई हैं। कांच डेकोरेशन कारोबारियों की माने तो नमी की वजह से मोजेक कला एवं स्क्रीन पेटिंग जैसे आयटम तैयार नहीं हो पा रहे।आने वाले फरवरी व मार्च माह में देश के घरेलू बाजारों में कांच गिफ्ट आयटम की मांग बढ़ेगी।खास तौर पर मौजेक कला के जरिए निर्मित तमाम तरह के गिफ्ट आयटम और स्क्रीन पेटिंग के रिए तैयार होने वाले आयटम के आर्डर पूरे किए जाने हैं। लेकिन बीते एक पखवाड़ा से पड़ रही कड़ाकेदार सर्दी के कारण नमी की समस्या बढ़ गई है।वहीं धूप नहीं निकलने के कारण ग्लास डेकोरेशन आयटम तैयार नहीं हो पा रहे।इस कारण शहर के कांच डेकोरेशन कारोबारियों की परेशानी बढ़ गई है।कांच डेकोरटर्स संदीप चतुर्वेदी,कैलाश गोस्वामी और देवेंद्र तिवारी आदि के अनुसार सबसे ज्यादा परेशानी कच्चे कलर सैड के जरिए बनने वाले आयटम तैयार कराने में हो रही है।
इन आयटम को तैयार कराने में हो रही दिक्कत
कड़ाकेदार सर्दी के कारण खास किस्म के ग्लास पर होने वाले स्क्रीन पेटिंग(बहुराष्ट्रीय कंपनियों के होलमार्क)पुटिंग सैड,कांच के ट्रीसेट, बाउल सेट पर होने वाला कलर सूख नहीं पा रहे हैं। इसके अलावा मोजेक कला के जरिए बनने वाले फ्लावर पॉट हैगिंग लाइट,देवी-देवताओं की मूर्तियां आदि तैयार नहीं हो पा रहे हैं।