फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: गुरुनानक देव के प्रकाशोत्सव पर निकाली प्रभातफेरी

Sun, 02 Nov 2025 07:41 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
टूंडला में प्रभात फेरी निकालते सिख समाज के लोग संगठन - फोटो : टूंडला में प्रभात फेरी निकालते सिख समाज के लोग संगठन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


टूंडला। सिखों ने रविवार को गुरु नानक देव के प्रकाशोत्सव को लेकर शहर में प्रभातफेरी निकाली गई। इस दौरान सिख समाज के महिला, पुरुष और बच्चों ने कीर्तन किया।

प्रभातफेरी शहर के गुरुद्वारे से सुबह साढ़े पांच बजे गुरुद्वारे के प्रधान मनप्रीत सिंह कीर के नेतृत्व में शुरू हुई। जो नईबस्ती, एमपी रोड, तेलमिल रोड, स्वामी विवेकानंद चौक, स्टेशन रोड, रामलीला मैदान होते हुए अहाता धनसिंह स्थित प्रधान मनप्रीत सिंह कीर के आवास पहुंची। यहां स्वल्पाहार के बाद मुख्य बाजार होते हुए दीपा का चौराहा और फिर स्टेशन रोड, कोतवाली से एमपीरोड होते हुए गुरुद्वारे पहुंचकर संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमेटी के प्रधान मनप्रीत सिंह कीर ने बताया कि प्रभात फेरी दो दिन और निकाली जाएगी। प्रकाशोत्सव का मुख्य पर्व पांच नवंबर को अखंड पाठ के साथ मनाया जाएगा। प्रभात फेरी में बलवीर सिंह पम्मी, मनमोहन काके, गुरुमीत सिंह, इंदरपाल सिंह, कुलविंदर सिंह, गुरुमुख, अमित, अमनदीप सिंह, सीमा जुल्का, रैनू दरगन, राजरानी, विजेंदर कौर, योगिता कौर, बीना सलूजा, लीना मदान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें