फिरोजाबाद। भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ के संयोजक अनुभव माहेश्वरी व सहसंयोजक राहुल कुमार द्वारा टीम के साथ गरीब, बेसहारा और दिहाड़ी मजदूरों के परिवारीजनों को राशन सामग्री का वितरण किया गया। इसमें 5 किलो आटा, 3 किलो चावल, हरी सब्जी, नमक का पैकेट, 2 किलो आलू प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्तियों के घर घर पहुंचाए गए। राशन सामग्री वितरण के दौरान अनुभव माहेश्वरी, राहुल कुमार, अनमोल जैन, सुनील कुमार, सिकू जैन, मनोज शर्मा, प्रमोद श्रीवास्तव, शिवा जैन, रविंद्र कुमार जैन आदि शामिल रहे।