फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: बिजली आपूर्ति में फिर लगा कट, चार घंटे बंद रहा इंटेक प्लांट

Mon, 22 Sep 2025 07:59 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
 नंदपुर इंटेक प्लांट का निरीक्षण करते, सहायक अभियंता जलकल
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे एई जलकल और अवर अभियंता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। बिजली कटौती के चलते सोमवार की दोपहर इंटेक प्लांट नंदपुर से जलापूर्ति में फिर से कट लग गया। प्लांट बंद होने की सूचना पर सहायक अभियंता जलकल मौके पर पहुंचे। इस दौरान इंटेक प्लांट करीब चार घंटे तक बंद रहा।
जेड़ाझाल परियोजना से जुड़े इंटेक प्लांट नंदपुर को हाथवंत फीडर से बिजली की सप्लाई होती है। सोमवार की सुबह करीब 11 बजे इंटेक प्लांट को होने वाली बिजली सप्लाई में कट लग गया। बिजली आपूर्ति ठप होने के बाद प्लांट से डब्ल्यूटीपी सैलई को होने वाली पानी की सप्लाई में भी ब्रेक लग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि प्लांट बंद होने की सूचना पर सहायक अभियंता जलकल अजीत सिंह मौके पर पहुंचे। करीब चार घंटे तक चली मशक्कत प्लांट पर बिजली आपूर्ति बहाल हुई। एई जलकल अजीत सिंह के मुताबिक सोमवार को बिजली आपूर्ति में कटौती के कारण प्लांट करीब चार घंटे बंद रहा। रिपोर्ट महाप्रबंधक जलकल को दी गई है। वहीं प्लांट पर आए दिन होने वाली बिजली कटौती के संबंध में विभाग से पत्राचार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें