फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबाद न्यूज: छात्रों के हंगामे के बाद अब मेडिकल कॉलेज के इलेक्ट्रिकल रूम में लगी आग, साजिश का आरोप

Wed, 19 Aug 2026 08:04 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

फिरोजाबाद मेडिकल काॅलेज में विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को छात्रों के हंगामे के बाद बुधवार को हाॅस्टलों की बिजली गुल रही। फाॅल्ट के चलते करीब नाै घंटे तक बिजली गायब रही। छात्रों ने इसे साजिश करार दिया।
विज्ञापन
फिरोजाबाद मेडिकल काॅलेज में लगी आग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के स्वायत्तशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय (मेडिकल कॉलेज) में सोमवार रात हॉस्टल चेकिंग पर शुरू हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को 12 घंटे चले प्रदर्शन के अगले ही दिन बुधवार सुबह करीब नौ बजे कैंपस के इलेक्ट्रिकल रूम के एक सर्किट में आग लग गई। इसके बाद इंटर्न, सीनियर रेजीडेंट (एसआर) और जूनियर रेजीडेंट (जेआर) हॉस्टलों की बिजली आपूर्ति बंद हो गई। शाम छह बजे के बाद बिजली आपूर्ति सुचारु हुई। करीब नौ घंटे तक डॉक्टर-इंटर्न गर्मी में परेशान रहे। छात्रों ने इसे प्रशासनिक खुन्नस में रची गई साजिश करार दिया है।
विज्ञापन


बुधवार सुबह सर्किट में आग लगते ही परिसर में खलबली मच गई। इंटर्न छात्र-छात्राओं का सीधे तौर पर आरोप है कि सोमवार रात को हॉस्टल में इंडक्शन चूल्हे नष्ट करने और एसी जब्त करने के विरोध में मंगलवार को हुए 12 घंटे प्रदर्शन से कॉलेज प्रशासन नाराज था। आरोप है कि इसी खुन्नस में जानबूझकर आग लगाई गई है। छात्रों का कहना है कि उन पर दबाव बनाने के लिए हॉस्टल खाली कर घर जाने तक को कह दिया गया है।

 

एकेडमिक ब्लॉक में जलती रही बत्ती, हॉस्टलों में पसरा अंधेरा
छात्रों के आरोपों को उस समय बल मिला जब नौ घंटे के दौरान एक तरफ जहां इंटर्न व रेजीडेंट डॉक्टरों के हॉस्टल में बिजली नहीं रही लेकिन मेडिकल कॉलेज के एकेडमिक ब्लॉक और अस्पताल में विद्युत आपूर्ति निर्बाध रूप से चालू रही। हालांकि मेडिकल कॉलेज की फायर सेफ्टी टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए अग्निशमन उपकरणों से आग पर तत्काल काबू पा लिया था।

 

यह था सोमवार रात का पूरा विवाद
सोमवार मध्यरात्रि को सुरक्षाकर्मियों और कमेटी ने हॉस्टल में औचक निरीक्षण कर 16 इंडक्शन चूल्हे नष्ट कर दिए थे और कई एसी जब्त कर लिए थे। इस दौरान महिला इंटर्न के साथ अभद्रता और वीडियो बनाने के आरोप लगे थे। विरोध में 2021 बैच के एमबीबीएस इंटर्न छात्रों ने मंगलवार सुबह 9 बजे से रात 9:30 बजे तक 12 घंटे का धरना दिया था। नगर मजिस्ट्रेट विनोद कुमार पांडेय के हस्तक्षेप, डिलीवरी बॉय पर रोक हटाने और जांच के आश्वासन के बाद ही धरना समाप्त हुआ था।

 
विज्ञापन

अत्यधिक विद्युत लोड बढ़ने के कारण सर्किट में आग लगी थी। टीम ने तत्काल आग पर काबू पाया और जांच के बाद देर शाम हॉस्टल की आपूर्ति बहाल कर दी गई। छात्राओं को अनधिकृत भारी उपकरण न चलाने की हिदायत दी गई है। किसी भी छात्र की छुट्टी नहीं की गई है और न ही हॉस्टल खाली करने को कहा गया है। हंगामा कर रहे छात्रों को मौके पर जाकर फॉल्ट की स्थिति दिखाई गई थी। -डॉ. योगेश गोयल, प्राचार्य मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें