फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि उत्पादन बढाने में कारगर साबित होंगे नैनो फर्टिलाइजर

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। कृषि लागत में कमी और विभिन्न कृषि उत्पादों में रासायनिक तत्वों का प्रभाव कम करने के लिए नैनो फर्टिलाइजर कारगर साबित होंगे। सरकार द्वारा कृषि क्षेत्र में इन पोषक तत्वों के प्रयोग पर बल दिया जा रहा है। जिले के लगभग 1500 हैक्टेयर आलू अन्य फसलों पर नैनो फर्टिलाइजर का प्रयोग ट्रायल के तौर पर किया गया है।
विज्ञापन

भूमि की उर्वरकता में पोटाश, नाईट्रोजन एवं फास्फोरस जैसे तत्वों का महत्व है। ज्यादा उत्पादन की चाहत में किसान यूरिया, डीएपी एवं एनपीके जैसे रासायनिक तत्वों का प्रयोग बहुतायत में कर रहे हैं। इससे फसल उत्पादों में हानिकारक रासायनिक तत्वों की मात्रा बढ़ रही है। वहीं दूसरी ओर सरकार पर भी आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। सबसे महत्वपूर्ण कृषि क्षेत्र की जैविक उत्पादन क्षमता कम हो रही है।
इन सब समस्याओं से निजात दिलाने के लिए भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद एवं इफको के संयुक्त तत्वावधान में नैनो फर्टिलाइजर तैयार किए जा रहे हैं इस पर आधारित नैनो जिंक, नैनो नाइट्रोजन एवं नैनो कॉपर जैसे पोषक तत्व कृषि उत्पादन क्षमता को बढ़ाने में कारगर साबित होंगे। फिलहाल नैनों फर्टिलाइजर को ट्रायल पर रखा गया है। प्रयोग के तौर पर जिले की पांचों तहसीलों में करीब 1500 हैक्टेयर क्षेत्र इसका प्रयोग किया जा रहा है। खास तौर पर हाथवंत ब्लाक के ग्राम इंदरई एवं शिकोहाबाद ब्लाक के बिदरखा में धान 1509 प्रजाति पर इसके सुखद परिणाम सामने आए।
विज्ञापन

किफायती भी कारगर भी
नैंनो उर्वरक पारंपरिक नाइट्रोजन युक्त रसायनिक उर्वरकों की अपेक्षा काफी सस्ते हैं। स्प्रे के जरिए फसल पर छिडके जाने वाले नैंनो उत्पादक पर्यावरण के अनुकुल होने के साथ ही पौधों के पोषण में बेहद कारगर साबित हो रहे होंगे। खास बात यह है कि ज्यादा फसल प्राप्त करने की चाहत में अंधाधुंध रसायनिक उर्वरकों के चलन पर भी अंकुश लगेगा।
विज्ञापन

डॉ. योगेंद्र कुमार, जिला कृषि रक्षाधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें