फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: पांच करोड़ से 193 सड़कों के भरे जाएंगे गड्ढे

Sat, 17 Aug 2024 02:32 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जिले की सड़कों को गड्ढामुक्त करने के लिए पीडब्ल्यूडी ने सत्यापन का काम पूरा कर लिया है। 193 सड़कों में 460 किलोमीटर हिस्से के गड्ढों को सुधारने के लिए पांच करोड़ की धनराशि की मांग शासन से की है। बरसात बाद गड्ढों को भरने का काम पीडब्ल्यूडी के तीनों डिवीजनों के द्वारा किया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में बारिश होने के कारण ग्रामीण अंचल की सड़कों में गड्ढे हो गए हैं। प्रमुख मार्गों पर जहां अत्यधिक सड़क कटान है, वहां तो विभाग द्वारा गिट्टी डालकर भरने का काम तत्काल किया जा रहा है, जिससे किसी प्रकार की अव्यवस्था नहीं होने पाए। इसके साथ जिले की सड़कों पर होने वाले गड्ढों को भरवाने के लिए संबंधित क्षेत्र के जेई के माध्यम से सत्यापन कराने का काम किया जा रहा है, जिससे इन गड्ढों को बारिश के बाद भरवाए जाने की व्यवस्था की जा सके। जिले के तीनों डिवीजनों के अंतर्गत आने वाली 193 सड़कों के 460 किलोमीटर क्षेत्र में गड्ढों का चिह्नांकन किया गया है। इन गड्ढों को भरने की कार्रवाई बारिश थमने के बाद की जाएगी।
डीएम रमेश रंजन के निर्देश पर पीडब्ल्यूडी की ओर से सड़कों के गड्ढों को भरने के लिए पांच करोड़ की धनराशि की डिमांड शासन से की गई है। पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड के अधिशाषी अभियंता राजेश कुमार ने बताया कि जिले की सभी सड़कों को गड्ढामुक्त किए जाने के लिए सत्यापन का काम पूरा करा लिया है। जिले की 193 सड़कों में 460 किलोमीटर एरिया में गड्ढे पाए गए हैं। इन गड्ढों को भरवाए जाने के लिए पांच करोड़ की धनराशि की डिमांड की है। धनराशि जारी होने के साथ बारिश थमने ही गड्ढों को भरवाए जाने का काम तीव्र गति से कराया जाएगा, जिससे जिले की जनता को राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें