फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदू जागरण मंच और वीरांगना वाहिनी ने जलाए उद्धव ठाकरे, संजय राउत के पोस्टर, की नारेबाजी

विज्ञापन
हिंदू जागरण मंच,वीरांगना वाहिनी ने कंगना रणौत के समर्थन करते हुए उद्धव ठाकरे, संजय राउत से जलाए प? - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। महाराष्ट्र सरकार द्वारा अभिनेत्री कंगना रणौत के कार्यालय में तोड़फोड़ करने के विरोध में हिंदू जागरण मंच और वीरांगना वाहिनी ने प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे व संजय राउत से पोस्टर जलाए और नारेबाजी की।
विज्ञापन

हिंदू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष भारत सिंह यादव, महानगर अध्यक्ष रंजीत सिंह व वीरांगना वाहिनी के महानगर अध्यक्ष रेखा सक्सेना के नेतृत्व में शुक्रवार शाम फिरोजाबाद क्लब के बाहर सभी एकत्रित हुए। कहा कि बिना कोई नोटिस दिए कार्यालय में तोड़फोड़ करना गलत है। रेखा सक्सेना ने कहा कि महिलाओं को इतना कमजोर नहीं समझें। महिलाएं ईंट का जबाव पत्थर से देना जानती हैं।
पवन कुमार, दीपक, संजय शर्मा, अंकित शर्मा, नंदू पंडित, हर्षिता, अंजू, गौरी आदि थे। भारतीय सवर्ण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष संजीव उपाध्याय की अध्यक्षता में नीम चौराहा पर हुई बैठक में कंगना के खिलाफ मनमाने कार्रवाई का विरोध किया। पंडित निकी शर्मा, सौरभ लहरी, ठाकुर बबलू प्रताप जादौन, पंडित दिनेश चंद शर्मा, शांतनु शर्मा, रजत उपाध्याय, ठाकुर मोहन सिंह चौहान आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें