फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव की गरिमा बनेंगी महिला सशक्तिकरण व जागरूकता की पहचान

विज्ञापन
गांव की गरिमा नामक कार्यक्रम के तहत गांव खौरई में लगी मिला पीसीएस की नाम पट्टिका - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। गांव और पंचायतों में सरकारी भवन, मुख्य व संपर्क मार्गों के अतिरिक्त पंचायत भवन परिसरों की पहचान अब शिक्षा, सेवा, चिकित्सा एवं अन्य कार्यों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली बेटियों और महिलाओं के नाम से होगी। गांव की गरिमा नामक कार्यक्रम के तहत जिले की 579 में से 495 पंचायतों में इस तरह का कार्यक्रम संचालित होगा। इन पंचायतों में एक-एक बेटी व महिला को गांव की गरिमा कार्यक्रम के तहत चिह्नित किया गया है।
विज्ञापन

सीडीओ नेहा जैन ने बताया कि गांव स्थित पंचायत भवन, सरकारी इमारत एवं गांव के इर्द-गिर्द मुख्य व संपर्क मार्गों के नाम उसी गांव की निवासी एवं किसी भी क्षेत्र में उल्लेखनीय काम करने वाली बालिकाओं व महिलाओं पर रखे जाएंगे। इसके लिए बाकायदा साइन बोर्ड एवं नाम पट्टिका लगाई जा रहीं हैं।
सर्वे के बाद अपने-अपने क्षेत्र में अनूठा कार्य करने वाली हाथवंत में सर्वाधिक 101,अरांव में 19,एका में 59,जसराना में 19, शिकोहाबाद में 70, टूंडला में 57, मदनपुर में 40, फिरोजाबाद में 68 एवं नारखी में 62 महिला व बालिकाओं को चिह्नित किया गया है।
विज्ञापन

महिला सशक्तिकरण के लिए जरूरी है कि महिलाओं व बालिकाओं को खुद के बूते कुछ करने का आत्मविश्वास जगाया जाए। यह तभी संभव है जब विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को उनका प्रेरणाश्रोत बनाया जाए। नेहा जैन - मुख्य विकास अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें