सदर बाजार में वर्षों से संचालित मंगल बाजार ओवरब्रिज के नीचे शिफ्ट हो गया। निगम द्वारा ओवरब्रिज के नीचे जमीन समतल करा साफ सफाई कराकर चूना छिड़काव कराया गया। प्रात: से ही ओवरब्रिज के नीचे स्थान पाने को लोगों में अफरा-तफरी रही। इधर, पुलिस फोर्स और नगर निगम की टीम प्रात: छह बजे से सदर बाजार में भ्रमण करती रहीं।
संत टाकीज से लेकर नालबंद चौराहे तक वर्षों से मंगल बाजार लगता रहा है। यहां लोग बाहर से कपड़े और अन्य सामान लाकर सस्ते दामों में बिक्री करते हैं। मंगल बाजार गरीबों के मॉल से नाम से जाना है। सिटी मजिस्ट्रेट के निर्देश पर मंगलवार प्रात: छह बजे से ही ओवरब्रिज के नीचे मंगल बाजार लगाने के लिए लोगों का पहुंचना शुरू हो गया। लोग वाहनों और रिक्शों में सामान लेकर पहुंचे और ओवरब्रिज के नीचे फड़ लगाकर सामान बिक्री शुरू की।
मंगल बाजार हटने से खाली दिखी सदर बाजार की सड़कें
ओवरब्रिज के नीचे मंगल बाजार शिफ्ट होने के बाद गांधी पार्क से संत टाकीज, गंज चौराहा, सदर बाजार, घंटाघर तक सड़क काफी चौड़ी और खाली नजर आईं। सदर बाजार में आवागमन सुगम दिखा। फुटपाथ खाली होने से राहगीरों को राहत मिली।