रविवार को पॉलीटेक्निक की परीक्षा आहूत की गई
पॉलिटेक्निक की प्रवेश परीक्षा शहर के सभी केंद्रों पर सख्ती से कराई गई। दो अलग-अलग पालियों में आयोजित परीक्षा में साढे़ तीन हजार से अधिक परीक्षार्थी शामिल हुए। परीक्षा का आयोजन शहर के छह केंद्रों पर हुआ। प्रशासनिक अधिकारी प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर मुस्तैद नजर आए। प्रश्न पत्र सरल आने से छात्र-छात्राओं के चेहरे खिले नजर आए।
पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा रविवार को आयोजित की गई। सभी परीक्षा केंद्रों के बाहर सुबह से ही लंबी कतारें लग गईं। अन्य जनपदों से भी परीक्षार्थी पॉलिटेक्निक की परीक्षा देने आए। पहली पाली में सुबह आठ बजे से आयोजित परीक्षा में से 3200 परीक्षार्थियों में से करीब 390 अनुपस्थित रहे। एमजी गर्ल्स इंटर कॉलेज में 600 परीक्षार्थियों में से 84 छात्र ने परीक्षा छोड़ दी। पीडी जैन इंटर कॉलेज में 500 में से 72 ने परीक्षा छोड़ी। डीएवी इंटर कॉलेज में 400 में से 36 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। तिलक इंटर कॉलेज में 400 में से 364 परीक्षार्थी परीक्षा देने आए। नोडल अधिकारी केसी शर्मा ने सभी परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया। प्रशासनिक अधिकारी भी केंद्र पर नजर बनाए रहे। परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल भी तैनात रहा।
परीक्षा से पहले मन में टेंशन थी। कैसा पेपर आएगा।? लेकिन प्रश्नपत्र देखा तो काफी खुशी हुई।
शालू राठौर, छात्रा
पेपर में कैमेस्ट्री का भाग सरल आया। पेपर के सभी प्रश्न सरल थे। समय से पहले ही प्रश्न हल कर दिया।
लवी, छात्रा
रसायन विज्ञान और भौतिक विज्ञान का खंड काफी सरल था। किसी भी तरीके की कोई प्राब्लम नहीं हुई।
रेखा यादव, छात्रा
पेपर एकदम सरल था। परीक्षा से पहले मन में डर था लेकिन पेपर देखकर खत्म हो गया। अब बस अच्छे नंबर की उम्मीद है।
शिवम शर्मा, छात्र