फिरोजाबाद। श्री सनातन धर्म रामलीला महोत्सव समिति के 11 सदस्यों के चुनाव प्रक्रिया बुधवार को नगर मजिस्ट्रेट कुंवर पंकज सिंह के निर्देशन में चली। इस दौरान रामलीला प्रांगण में पुलिस फोर्स तैनात रहा। 11 पद को 22 सदस्यों के नामांकन किए जाने के कारण मतदान 13 सितंबर को होगा।
श्री सनातन धर्म रामलीला महोत्सव समिति के चुनाव कराने को रजिस्ट्रार आगरा की ओर से नगर मजिस्ट्रेट कुंवर पंकज सिंह को नामित किया था। बुधवार को सुबह दस बजे नगर मजिस्ट्रेट के निर्देशन में चुनाव प्रक्रिया शुरू हुई। सदस्य पद के लिए कुल 24 नामांकन दाखिल किए गए। इसमें से दो ने नामांकन वापस ले लिए। इस प्रकार 11 सदस्य पद के लिए चुनाव मैदान में कुल 22 प्रत्याशी रह गए हैं। इनमें अजय कुमार, अनुराग उपाध्याय, आलिंद अग्रवाल, उमेश चंद्र यादव, गिर्राज किशोर यादव पप्पू, डॉ. दिलीप यादव, नितेश अग्रवाल, नरेंद्र वर्मा, प्रदीप बंसल, प्रदीप मित्तल, मयंक भटनागर, राकेश अग्रवाल, रघुराज सिंह सविता, रविंद्र सिंह यादव, रक्षपाल सिंह यादव, रामनरेश कटारा, ललित राजौरिया, विपिन बिहारी शर्मा, विजेंद्रपाल सिंह यादव, श्याम सिंह यादव, सुरेशचंद्र यादव, हीरेंद्र यादव शामिल हैं।
इधर, श्री सनातन धर्म रामलीला महोत्सव समिति कमेटी के चुनाव अधिकारी नगर मजिस्ट्रेट कुंवर पंकज सिंह ने कहा कार्यसमिति के 11 सदस्य पद के लिए मतदान 13 सितंबर को सुबह दस बजे से तीन बजे तक होगा। मतदान होने के बाद मतगणना कराने के साथ ही परिणाम को घोषित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मोबाइल आदि को अंदर ले जाना पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। राम लीला कमेटी के सदस्य वहां आएं और मतदान करके वापस जाएं।