फिरोजाबाद। थाना लाइनपार में तैनात सिपाही ने कुछ दिन से एक दुकानदार से अभद्रता कर रहा था। शनिवार को दुकानदार ने थाने में शिकायत की ताे सिपाही ने नशे में कोतवाल से भी अभद्रता कर दी। थाना प्रभारी ने उसे तत्काल मेडिकल के लिए सरकारी ट्रामा सेंटर भेज दिया। और रिपोर्ट अधिकारियों को भेजी है।
मोहल्ला नगला विश्नु निवासी दुकानदार से लाइनपार थाने में तैनात सिपाही जितेंंद्र फौजदार उर्फ जीतू रंजिश मानते हुए गाली-गलौज कर रहा था। इसकी शिकायत दुकानदार ने थाने में की थी। इसके बाद सिपाही शांत हो गया था। शनिवार को सिपाही ने फिर गाली-गलौज की तो दुकानदार ने थाना प्रभारी से शिकायत की। थाना प्रभारी के बुलाने पर ने सिपाही नशे की हालत में पहुंचा। थाना प्रभारी ने डांटा तो उसने थाना प्रभारी से अभद्रता कर दी। इसके बाद सिपाही का मेडिकल के लिए सरकारी ट्रामा सेंटर पुलिस के साथ भेजा गया। वहां भी उसने मजरूबी चिट्ठी फाड़ते हुए चिकित्सकों से अभद्रता की। थाने से पुन: मजरूबी चिट्ठी मंगाकर उसका मेडिकल कराया गया। जांच में अल्काहोल आया है। थाना प्रभारी ऋषि कुमार ने बताया कि नशे में ड्यूटी पर तैनात सिपाही ने अभद्रता की। सिपाही को फिलहाल के लिए लाइन भिजवा दिया है।
थाना लाइनपार क्षेत्र में जितेंद्र फौजदार नामक सिपाही ने नशे की हालत में थानेदार से अभद्रता करने का मामला संज्ञान में आया है। सिपाही का मेडिकल भी कराया गया है। इस मामले की जांच कराकर कार्रवाई कराई जाएगी। - अमरीश कुमार, सीओ सदर