फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: विस्फोट प्रकरण में अज्ञात आरोपियों की पहचान में जुटी पुलिस

Thu, 13 Nov 2025 11:57 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद। गांव हैवतपुर-कर्खा में मकान के अंदर विस्फोट के मामले में दो अज्ञात आरोपियों की पुलिस पहचान कर रही है। ग्रामीणों से बातचीत कर दोनों अज्ञात आरोपियों की पहचान की जा रही है। नसीरपुर के गांव हैवतपुर-कर्खा में मकान के अंदर विस्फोट होने के कारण गिरे मलबे में दबकर पप्पू की मौत हो गई थी। मकान के अंदर पटाखों का अवैध काम चलता था। पुलिस ने इस मामले में मृतक के बेटे एवं एक अन्य नामजद को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। पुलिस अब दो अज्ञात आरोपियों की पहचान करने के प्रयास में जुट गई है। इंस्पेक्टर नसीरपुर ज्ञानेंद्र सोलंकी ने बताया कि आरोपियों की पहचान के प्रयास कर रहे हैं। पहचान होने के बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें