फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: दरोगा ससुर रखता है गंदी नजर, पति और सास ने भी दिया साथ, गर्भवती होने पर किया ऐसा काम; जीते जी मर गई वो

Thu, 14 May 2026 07:21 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

यूपी के फिरोजाबाद जिले में विवाहिता के उत्पीड़न का मामला सामने आया है। महिला ने दरोगा ससुर समेत पति, देवर और सास पर गंभीर आरोप लगाए हैं। एफआईआर दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के थाना जसराना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बदायूं में तैनात अपने दरोगा ससुर और अन्य ससुरालियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़िता का आरोप है कि उस पर ससुर गलत नीयत रखते हैं और ससुराल पक्ष के लोग दहेज के लिए उसे प्रताड़ित करते हैं।
विज्ञापन


पीड़िता के अनुसार, उसकी शादी 2 दिसंबर 2022 को शिकोहाबाद के सुधीर कुमार के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही पति सुधीर, ससुर उमेश चंद्र, सास और देवर परेशान करने लगे। ससुर उमेश चंद्र गलत नीयत रखते हैं और उन्होंने उसकी लज्जाभंग करने का प्रयास किया। गर्भवती होने पर ससुरालियों ने जबरन उसका गर्भपात करा दिया। 

विरोध करने पर उसे कई बार जान से मारने की कोशिश भी की गई। शुरुआत में थाना पुलिस ने उसकी शिकायत पर कोई ध्यान नहीं दिया, जिसके बाद उसने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई। एसएसपी के निर्देश पर अब जसराना पुलिस ने सक्रियता दिखाई है। सीओ जसराना प्रेमप्रकाश पांडेय ने बताया कि महिला की तहरीर पर ससुर, पति, सास और देवर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें