फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: लूट की सूचना पर दौड़ी पुलिस, मामला झगड़े का निकला

विज्ञापन
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
टूंडला। फिरोजाबाद हाईवे पर लूट की फर्जी सूचना से पुलिस महकमा अलर्ट हो गया। असल में यह मामला लूट का नहीं, बल्कि गाड़ियों की आपसी भिड़ंत के बाद हुए झगड़े का था। किशन नगर निवासी शुभम शर्मा बृहस्पतिवार रात बोलेरो से टूंडला की ओर जा रहा था, तभी राजा का ताल क्षेत्र में उसकी गाड़ी की टक्कर एक पिकअप से हो गई।
विज्ञापन

हादसे के बाद हुए विवाद के दौरान शुभम ने डायल 112 पर लूट की झूठी सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब जांच की तो मामला दुर्घटना का निकला। थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को गुमराह करने के आरोप में युवक को हिरासत में ले लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें