जलेसर रोड स्थित दाऊ दयाल कालेज के छात्रावास में शनिवार की देर रात छत से एक छात्रा के गिरने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। छात्रा को जिला अस्पताल लाया गया। यहां छात्रा और स्टाफ द्वारा छत से गिरने की बात से इनकार करने पर पुलिस ने राहत की सांस ली।
मऊ जनपद के थाना लखनपुर के गांव पिपरीडी निवासी मनीषा सिंह (22) पुत्री संतोष सिंह जलेसर रोड स्थित दाऊ दयाल कालेज से बीएड कर रही है। वर्तमान में कालेज परिसर में बने छात्रावास में अन्य छात्राओं के साथ रहती है। 26 फरवरी को मनीषा जन्मदिन था। छात्राएं रूम हंसी ठिठोली कर रही थीं। इसी बीच मनीषा बेड से गिर गई और उसके सिर में चोट लग गई। सूचना पर वार्डन पहुंचीं और पुलिस को सूचना दी। रामगढ़ थाने पर तैनात उपनिरीक्षक पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस ने छात्रा को एंबुलेंस से देर रात जिला अस्पताल लाई। यहां छात्रा ने बताया कि वह छत से नहीं रूम में बेड से गिरी है। तब कहीं जाकर पुलिस ने राहत की सांस ली। बाद में छात्रा वार्डन के साथ हास्टल चली गई।