पुलिस ने 78 हजार रुपये वापस कराए
फिरोजाबाद। कस्बा मक्खनपुर निवासी गौरव यादव के खाते से ठग ने ऑनलाइन 78 हजार रुपये निकाल लिए थे। पीड़ित को खाते से रुपये निकालने की जानकारी हुई तो उसने साइबर सेल प्रभारी को अवगत कराने के साथ ही तहरीर दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ित को 78 हजार रुपये की नकदी वापस करा दी। संवाद