फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: पुलिस ने महिला की चिता से निकाला अधजला शव

Mon, 11 Mar 2024 12:47 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला। थाना नगला सिंघी क्षेत्र के गांव नगला बलिया में शनिवार की रात को एक विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। ससुरालियों ने मायका पक्ष का इंतजार किए बगैर ही शव रविवार दोपहर को अंतिम संस्कार कर दिया। मृतका के पिता ने दामाद पर हत्या कर शव जलाने का आरोप लगाया तो पुलिस ने चिता से अधजली हालत में शव को निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला की मौत के बाद पति समेत अन्य ससुराल वाले फरार हैं।
विज्ञापन


कानपुर नगर के घाटमपुर पडेरी बरीपाल निवासी छोटेलाल ने पांच वर्ष पूर्व 25 वर्षीय पुत्री गौरी की थाना नगला सिंघी क्षेत्र के गांव नगला बलिया निवासी फुलवर सिंह के साथ की थी। उसके तीन साल की बेटी रचना भी है। मृतका के पिता छोटेलाल ने बताया कि शनिवार शाम चार बजे तक सब ठीक था। उनकी बेटी से फोन पर बात हुई थी। रात 11 बजे दामाद फुलवर ने फोन करके बताया कि उनकी बेटी की मौत हो गई है। उसका अंतिम संस्कार करने जा रहे हैं। यह सुनकर उनके होश उड़ गए। मृतका के पिता ने शव का अंतिम संस्कार उनके आने पर करने के लिए बोला।

रविवार दोपहर एक बजे वे बेटी की ससुराल पहुंचे तो घर पर ताला लगा था। पति ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया था तथा परिवार के लोग फरार हो गए थे। पीड़ित ने आरोप लगाया कि पति ने ही उनकी बेटी की हत्या कर शव को जलाया है। थाना प्रभारी कृपाल सिंह ने बताया कि मृतका गौरी किसी बीमारी से ग्रसित थी। उसके अधजले शव को चिता से निकालते हुए पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। तहरीर प्राप्त होने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें