फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: सदर बाजार में विवाद के बाद सड़क पर उतरी पुलिस, अतिक्रमण हटवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना दक्षिण क्षेत्र के सदर बाजार चूड़ी मार्केट में ठेले हटाने पर दो समुदायों में हुए गतिरोध के बाद पुलिस अलर्ट है। शुक्रवार शाम सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह और थाना दक्षिण प्रभारी योगेंद्र पाल सिंह पुलिस बल के साथ सदर बाजार पहुंचे। पुलिस टीम ने पूरे बाजार क्षेत्र में पैदल गश्त कर शांति व्यवस्था का जायजा लिया और सड़क पर किए गए अवैध अतिक्रमण को तुरंत हटवाया।
विज्ञापन

बता दें कि बृहस्पतिवार को सदर बाजार में नाले की पुलिया से बौहरान गली तक सुबह लगने वाले चूड़ी बाजार से ठेले-ढकेल संचालकों को पक्की दुकानों के संचालकों द्वारा हटाने पर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए थे। तनाव टलने के बाद शुक्रवार शाम को पुलिस ने दोबारा क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया।
सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह और इंस्पेक्टर योगेंद्र पाल सिंह ने कहा कि यदि किसी ने भी शांति व्यवस्था भंग करने, कानून हाथ में लेने या शहर की आबो-हवा बिगाड़ने का प्रयास किया तो उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान पुलिस ने नाले की पुलिया, फारूखी गेट और बौहरान गली मार्ग पर दुकानों के बाहर फैले सामान और अवैध कब्जों को हटवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें