फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: मारपीट की घटनाओं में पुलिस ने 25 लोगों पर दर्ज किया केस

Tue, 14 Mar 2023 11:59 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मारपीट की घटनाओं में पुलिस ने 25 लोगों पर दर्ज किया केस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जसराना। सर्किल क्षेत्र के थाना क्षेत्रों के अलग-अलग गांवों में हुईं मारपीट की घटनाओं में पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस ने 25 लोगों के खिलाफ मामले दर्ज किए हैं। मामले दर्ज करने के साथ पुलिस ने घायलों का डाक्टरी परीक्षण कराया है।
बडा गांव निवासी भूपेंद्र सिंह ने राम खिलाड़ी, नवीन एवं रिंकू के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। दर्ज कराए मामले में कहा है कि उसने अपना खेत किसी दूसरे को लगान पर दिया था। इसी बात को लेकर आरोपियों ने गाली गलौज की। जिसका विरोध करने पर उसकी पिटाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना एका के गांव आजमपुर सिलौटा निवासी योगेंद्र सिंह ने गांव के राजकुमार, ओंकार, सिपाहीराम, अमित, प्रदीप, गुड्डू, रहीसपाल के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। दर्ज कराए मामले में कहा कि गांव का राजकुमार गांव में ही डेयरी चलाता है। उसके ताऊ के लड़के ने भी डेयरी का कारोबार शुरु किया है। इसी बात को लेकर राजकुमार गाली गलौज कर रहा था। जिसका विरोध करने पर पिटाई की। पिटाई के दौरान चोट लगने पर पुलिस ने मेडिकल कराया है। वहीं थाना एका क्षेत्र के गांव में नगला छिद्दू में हुए झगड़े में श्याम सिंह निवासी नगला छिद्दू की तहरीर पर पुलिस ने जयवीर सिंह, शिशुवीर सिंह, सुरेंद्र सिंह, विवेक, विकास, कुलदीप, प्रदीप, सुरेंद्र सिंह, विशेष कुमार, सुनील कुमार, प्रेमवीर, राहुल, रमन कुमार, रवेंद्र सिंह, संदीप कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें