कैफे से तीन कर्मचारियों को हिरासत में लिया
संवाद न्यूज एजेंसी
शिकोहाबाद। नगर के एक कैफे में चल रही संदिग्ध गतिविधियों के चलते पुलिस ने छापेमारी की। स्टेशन रोड सुभाष पार्क के पास स्थित कैफे से पुलिस ने तीन कर्मचारियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
शहर के विभिन्न इलाकों में संचालित कैफे एवं रेस्तरां में युवक-युवतियों का जमावड़ा रहता है। शनिवार को सुभाष पार्क के पास एक घर में संचालित कैफे में युवक-युवतियां मौजूद थे। जिसकी शिकायत स्थानीय लोगों ने पुलिस से की। सूचना मिलने पर आगरा गेट चौकी प्रभारी धर्मपाल सिंह पुलिस टीम के साथ कैफे पर पहुंच गए। इस दौरान युवक-युवतियां वहां से निकल गए। पुलिस टीम ने कैफे से तीन कर्मचारियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। इंस्पेक्टर अनुज कुमार ने बताया पकड़े गए कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है। कैफे का लाइसेंस भी जांच के लिए मांगा गया है।