फिरोजाबाद। सद्भावना वेलफेयर सोसाइटी द्वारा सोमवार को हुड़ावाला बाग में सामाजिक दूरी का पालन करते हुए पुलिसकर्मियों व नगर नगम के सफाई कर्मचारियों का सम्मान किया गया। इस दौरान सोसाएटी के अध्यक्ष प्रशांत गुप्ता ने बताया कि सोसाएटी द्वारा जहां कम्युनिटी रसोई में प्रतिदिन 400 गरीबों के लिए भोजन तैयार कराया जा रहा है। वहीं आश्रय स्थल में रहने वाले व बाहर से आने वाले प्रवासी मजदूरों के लिए सुबह की चाय और विस्कूट आदि उपलब्ध कराए जा रहे है। जिससे लोगों को दिक्कत का सामना न करना पड़े। इस दौरान बृजेश गुप्ता, योगेश गुप्ता, अरुण गुप्ता, निर्भय गुप्ता, कन्हैया हितैषी, विश्नू, सुमित कुमार आदि मौजूद रहे।