फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: पुलिस ने 10 गुंडों को किया चिन्हित, अब हर महीने थाने में देनी होगी हाजिरी

Tue, 23 Sep 2025 11:27 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक 
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जिले में कानून-व्यवस्था और शांति बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस ने सख्त कदम उठाए हैं। डीएम रमेश रंजन और एसएसपी सौरभ दीक्षित ने उत्तर प्रदेश गुंडा अधिनियम 1970 के तहत 10 व्यक्तियों को चिन्हित किया है। इन सभी को अब अगले तीन माह तक हर माह की 1 और 16 तारीख को संबंधित थाने में अपनी उपस्थिति दर्ज करानी होगी।
विज्ञापन

चिन्हित किए गए बदमाशों में चकलेस, निवासी इशाकपुर, थाना नगला खंगर, सुनील निवासी जेडा, थाना एका, प्रवीन निवासी विलासपुर, थाना जसराना, दीपू उर्फ दीपक निवासी न्यू शिव नगर, थाना टूंडला, राजकुमार निवासी फुलरई, थाना मक्खनपुर, नीरज निवासी फुलरई, थाना मक्खनपुर, रोहित निवासी फुलरई, थाना मक्खनपुर, रवि निवासी फ्रेंड कॉलोनी, थाना शिकोहाबाद, सलमान निवासी अब्बास नगर, थाना रामगढ़, अमित यादव निवासी मथुरा नगर, थाना उत्तर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें