फिरोजाबाद। थाना रामगढ़ पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए कोहिनूर रोड स्थित बादशाह टेंट के पास से लापता हुए दो मासूम बच्चों को मात्र डेढ़ घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया है। शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे ये बच्चे खेलते-खेलते अचानक लापता हो गए थे, जिनकी काफी खोजबीन के बाद भी सुराग न मिलने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने टीम गठित कर रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और भीड़भाड़ वाले इलाकों में सर्च ऑपरेशन चलाया और सक्रियता दिखाते हुए बच्चों को ढूंढ निकाला। बच्चों के सुरक्षित मिलने पर परिजनों ने राहत की सांस लेते हुए पुलिस टीम का धन्यवाद किया। इस सफल सर्च ऑपरेशन में प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार दुबे, महिला उपनिरीक्षक अलवीना पठान शामिल रहे। संवाद