फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मंदिर से किए घंटे चोरी...पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़े तीन बदमाश, एक के पैर में लगी गोली

Tue, 12 Aug 2025 06:35 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी शुरू कर दी। खुद को पुलिस टीम से घिरता हुआ देखकर बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। इसमें एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन
पकड़े गए बदमाश। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिकोहाबाद में मंदिर से घंटे चोरी करने के तीन आरोपियों के साथ नसीरपुर पुलिस की मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी। जबकि दो बदमाशों को पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ा। पुलिस ने पकड़े गए तीनों बदमाशों से तमंचा-कारतूस एवं नकदी बरामद की है। तीनों बदमाशों को मंगलवार को जेल भेज दिया।
विज्ञापन


नसीरपुर क्षेत्र के बटेश्वर-शिकोहाबाद मार्ग पर गांव छटनपुर के पास पूजा स्थल से 26 जुलाई की रात पीपल के पेड़ पर लटके हुए 21 एवं 31 किलोग्राम वजन के दो पीतल के घंटे चोरी हो गए थे। इस घटना की रिपोर्ट नसीरपुर थाने में मंदिर के पुजारी ने दर्ज कराई थी। पुलिस द्वारा जारी की गई विज्ञप्ति के अनुसार 11 अगस्त सोमवार की रात मुखबिर ने पुलिस को सूचना दी कि तीन बदमाश किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में नसीरपुर-सिरसागंज मार्ग पर मौजूद हैं। 
 
Trending Videos
विज्ञापन

सूचना मिलते ही नसीरपुर इंस्पेक्टर ज्ञानेन्द्र सोलंकी, सीओ प्रवीण कुमार तिवारी मयफोर्स के मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी शुरू कर दी। खुद को पुलिस टीम से घिरता हुआ देखकर बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए एक बदमाश के पैर में गोली मारकर उसे घायल कर दिया। पुलिस ने मुठभेड़ में तीन बदमाशों को पकड़ा है। जिनके पास से पुलिस ने तलाशी के दौरान दो तमंचे, 7 कारतूस एवं 6 हजार रुपये की नकदी बरामद की है।

पुलिस ने मुठभेड़ में घायल हुए बदमाश सुमित को उपचार के लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती करा दिया। वहीं दो अन्य बदमाशों सुरजीत एवं आकाश निवासी ओंछा जनपद मैनपुरी को हिरासत में लिया है। इंस्पेक्टर ने बताया कि तीनों बदमाशों को मंगलवार को जेल भेजा गया है। तीनों एक ही मोहल्ले के रहने वाले हैं। सुमित पर मैनपुरी के विभिन्न थानों में आर्म्स एक्ट व चोरी के तीन जबकि सुरजीत पर चार मुकदमे दर्ज हैं।

एसपी ग्रामीण त्रिगुण बिसेन ने बताया कि पकड़े गए तीनों बदमाश शातिर किस्म के अपराधी हैं। तीनों बदमाशों ने ही पूजा स्थल से घंटे चोरी किए थे। इसके अलावा भी बदमाशों के खिलाफ पूर्व में कई केस दर्ज हैं। जिनको जेल भेजा गया है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें