फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: शराब के ठेके में चोरी करने वाले बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, दो के पैर में लगी गोली; चार गिरफ्तार

Sun, 25 May 2025 05:13 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

पुलिस ने रोका तो बदमाश बाइक मोड़कर भागने लगे। हड़बड़ी में वे बाइक से गिर गए। पुलिस उनकी तरफ बढ़ी तो फायरिंग करने लगे। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी और वहीं गिर पड़े।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में बदमाश। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद में 20 मई की रात रामगढ़ इलाके के देशी शराब के ठेके की छत काटकर शराब की पांच पेटी व 13 हजार की नकदी चोरी करने वाले चार बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। दो बदमाशों के पैर में पुलिस की गोली भी लगी है। जिन्हें उपचार के लिए सरकारी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया है। चोरों के पास से अवैध तमंचा बरामद किए हैं।
विज्ञापन


थाना रामगढ़ के ठारपूठा स्थित देशी शराब के ठेके की छत काटकर 20 मई को चोरी हुई थी। पुलिस की दो टीम घटना के पर्दाफाश में लगी थी। तभी शनिवार रात 12 बजे सूचना मिली कि कुछ संदिग्ध ममता डिग्री कालेज अंडरपास मौजूद हैं। जिनके पास चोरी का सामान है। जिसे बेचने की फिराक में हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने घेरेबंदी की। इस दौरान दो बाइक से चार संदिग्ध आते हुए दिखे। 

पुलिस ने रोका तो वे बाइक मोड़कर भागने लगे। हड़बड़ी में वे बाइक से गिर गए। पुलिस उनकी तरफ बढ़ी तो फायरिंग करने लगे। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी और वहीं गिर पड़े। जबकि भाग रहे दो शातिरों को पुलिस ने खदेड़कर पकड़ लिया। पकड़े गए बदमाशों में घायल योगेश उर्फ गट्टू निवासी कस्बा एका और नितिन निवासी कुशवाह मुहल्ला, एका हैं। जबकि पकड़े गए अन्य दो आरोपी सूरज निवासी ग्राम कुतुकपुर चनौरा और प्रशांत उर्फ अर्जुन निवासी नगला धनी, रामगढ़ हैं। पकड़े गए आरोपियों के पास से चोरी की दो बाइक, पांच पेटी देशी शराब, एक मास्टर चाभी, दो तमंच और तीन हजार रुपये बरामद हुए हैं।
विज्ञापन


एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद ने बताया कि रामगढ़ पुलिस ने शराब के ठेके में चोरी करने वाले चार बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। जिनमें से दो के पैर में गोली लगी है। जिन्हें उपचार के लिए सरकारी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें