फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस हिरासत में महिला की हालत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

विज्ञापन
पुलिस हिरासत में महिला की हालत बिगड़ने पर अस्पताल में उपचार कराते हुए। - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
शिकोहाबाद। दो दिन से पुलिस हिरासत में थाने में बैठी महिला की शुक्रवार को तबियत खराब हो गई। इस पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन

भांडरी गांव में बुधवार रात को दो पक्षों में झगड़ा हो गया था। इसमें जमकर पथराव व फायरिंग की गई थीं। वहां से पुलिस ने एक महिला को बंदूक सहित हिरासत में लिया था। तभी से महिला थाने में बैठी थी। शुक्रवार सुबह उसकी अचानक तबियत बिगड़ गई। इससे पुलिस कर्मियों में खलबली मच गई। महिला पुलिस कर्मी उसे अस्पताल ले गईं। वहां महिला ने बताया कि गांव के ही कुछ लोग घर आकर मारपीट करने लगे थे, लेकिन उसे हिरासत में ले लिया।
महिला को अस्पताल में भर्ती कराने के बाद महिला के परिजनों को पुलिस ने बुलाया और उनके सुपुर्द कर दिया। महिला अपनी बंदूक वापस करने की मांग कर रही थी, जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। इस संबंध में थाना पुलिस ने बताया कि महिला को पूछताछ के लिए थाने लाया गया था। सुबह उसके परिजनों को बुला कर जांच में सहयोग की कह कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें